नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में बुधवार यानी 17 फरवरी, 2021 को लगातार नौवें दिन पेट्रोल-़डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से लगातार बढ़ोतरी किए जाने के चलते देश में रिटेल फ्यूल के प्राइस अपने रिकॉर्ड हाई पर चल रहे हैं. दिल्ली में पेट्रोल 89 के ऊपर चल रहा है, वहीं मुंबई में पेट्रोल ने 96 का आंकड़ा छू लिया है. बुधवार की बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 79.95 रुपए प्रति लीटर हैं. मुंबई में पेट्रोल 96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है. वहीं, यहां…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लाल किला हिंसा मामले में एक और आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा से गिरफ्तार किया है. 30 साल के मनिंदर सिंह को स्पेशल सेल ने पकड़ा है. मनिंदर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है और एसी मेकैनिक है. आरोपी के पास से वो 2 तलवार बरामद हुई हैं, जो वो लाल किले पर लहरा रहा था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट देखकर गुस्से में आ गया था. वो कई बार सिंघू बॉर्डर भी गया है. पुलिस के मुताबिक, उसने स्वरूप नगर से ऐसे 5 और लोग…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): बीती 14 फरवरी को पंजाब के निकाय चुनावों के आज नतीजे आने शुरू हो गए है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर के लोहियां ख़ास में चुनावों के परिणाम घोषित हो गए है। लोहियां में मतगणना पूरी हो चुकी है जिसमें 13 में से 10 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते है जबकि 3 पर आज़ाद उम्मीदवारों ने जीत अपने नाम की है। जानकारी के लिए बता दें कि लोहियां खास में 13 वार्ड में 42 उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों ने जीत की हासिल वार्ड 1 सवर्ण कौर (कांग्रेस) वार्ड 2 बलदेव…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में 116 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के 2,252 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बुधवार को होगा क्योंकि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बूथ कैप्चरिंग और झड़प के आरोपों के बीच, राज्य में 14 फरवरी को 39,15,280 मतदाताओं के मत डालने के साथ 71.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। मोहाली में अनियमितताओं की रिपोर्ट के कारण दो बूथों में रिपोलिंग के बाद नगर निगम के लिए मतगणना गुरुवार को होगी। शिअद और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर लुधियाना में निकाय चुनाव के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): बसंत पंचमी (Basant Panchami 2021) का त्योहार उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन सरस्वती पूजा (Saraswati Puja 2021) का विधान है. इस दिन कई लोग प्रेम के देवता काम देव की पूजा भी करते हैं. किसानों के लिए इस त्योहार का विशेष महत्व है. बसंत पंचमी पर सरसों के खेत लहलहा उठते हैं. चना, जौ, ज्वार और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं. इस दिन से बसंत ऋतु का प्रारंभ होता है. यूं तो भारत में छह ऋतुएं होती…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज चन्द्रमा आपके द्वादश भाव में विराजमान हैं आज पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें घर में किसी प्रकार के नवीनीकरण संबंधी कार्य शुरू करने के लिए उचित समय है अगर कोई पैतृक संबंधी मसला है तो उसका भी समाधान मिलने की संभावना है वित्त – आज आपका कोई नजदीकी संबंध ही आपके कार्य में हस्तक्षेप करके समस्याएं उत्पन्न कर सकता है इसलिए बेहतर है कि सभी फैसले खुद ही लें सामान्य…
फ़िरोज़पुर (वीकैंड रिपोर्ट): फ़िरोज़पुर सेक्टर में भारत पाक बॉर्डर पर बीएसएफ (BSF) की 136 बटालियन ने 2 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड रुपए बताई जाती है।सूत्रों अनुसार बीएसएफ (BSF) की 136 बटालियन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा पी.ओ.पी. पछाड़ियां के एरिया में पाकिस्तानी तत्वों द्वारा हेरोइन के पैकेट भेजे गए हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर बी.एस.एफ. के जवानों ने बी.ओ.पी. पछाड़ियां के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया और सर्च ऑपरेशन के दौरान बी.एस.एफ. को हेरोइन के छोटे 10 पैकेट मिले हैं, जिनमें करीब 2 किलो हेरोइन…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (National Testing Agency) (एन.टी.ए.) ने उन छात्रों को राहत दी है जिनकी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जे.ई.ई. मेंस 2021 मई सत्र की तारीखों से क्लैश कर रहीं हैं। एन.टी.ए. ने अपनी ऑफिशियल वैबसाइट पर एक नोटिस जारी कर छात्रों को जे.ई.ई. मेंस 2021 मई के लिए अप्लाई करते समय अपनी परीक्षा की तारीख खुद चुनने का विकल्प देने की घोषणा की है। सी.बी.एस.ई. (CBSE) बोर्ड परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद कई छात्रों ने यह शिकायत की थी कि उनकी मई जे.ई.ई. मेंस परीक्षा और बोर्ड परीक्षा की डेट क्लैश कर रही है।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 15 फरवरी से नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्गों) पर टोल प्लाजा में सभी लेन को ‘फीस प्लाजा का फास्टैग लेन’ घोषित कर दिया है। सरकारी आदेश के मुताबिक अब देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी लेन फास्टैग लेन हैं। जिसके बाद अब वाहनों पर FASTag लगाना अनिवार्य हो गया है। हालांकि आपके वाहन में फास्टैग नहीं लगे होने पर आप अभी भी नकद भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इसके ऐसा करना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। अब बिना RFID स्टीकर लगी किसी भी गाड़ी को इलेक्ट्रॉनिक टोल प्लाजा पार करने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सोमवार यानी 15 फरवरी, 2021 को घरेलू शेयर मार्केट रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ खुले हैं. बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स पहली बार 52,000 के लेवल को पार कर गया है. वहीं, निफ्टी भी रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड कर रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) सोमवार सुबह 9:36 बजे 455.38 अंक के उछाल के साथ 51999.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान वह 52110.74 तक गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का इंडेक्स निफ्टी (NIFTY) भी सोमवार सुबह 9:36 बजे 120.15 अंक की तेज़ी के…
