Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इलेक्ट्रिक कार कंपनी TESLA की भारत में एंट्री की तैयारी है। ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कंपनी अगले साल भारत में ऑपरेशन शुरू करेगी। गौरतलब है कि टेस्ला (TESLA) की भारत में एंट्री की बात पिछले कई सालों से चल रही है। इस दिग्गज इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी के फाउंडर और CEO एलन मस्क भी यह बात कई बार कह चुके हैं और इस साल की शुरुआत में भी उन्होंने यह बात दोहराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला (TESLA) नए साल 2021 के जनवरी तक आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में एंट्री…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में एक दिन में Covid-19 के 16,432 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 1,02,24,303 हो गए, जिनमें से 98,07,569 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. एक दिन आए मामलो की संख्या पिछले 6 महीनों में सबसे कम है.बता दें कि देश में 24 जून के बाद एक दिन में सबसे कम नए मामले सामने आए है, 24 जून को 15,968 नए मामले सामने आए थे.  एक्टिव मामलों की संख्या भी 7 जुलाई के बाद सबसे कम दर्ज की गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health)…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत (India) और चीन (China) के बीच विवाद गहराता जा रहा है. पहले लद्दाख की सीमा पर दोनों देश आमने-सामने थे और अब कूटनीतिक क्षेत्र में भी दोनों देशों में टक्कर है. सीमा विवाद के बीच चीन (China) की ओर से भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी, जिसके जवाब में अब भारत (India) ने भी एक्शन लिया है. भारत (India) ने अपनी सभी एयरलाइन्स से कहा है कि वो चीनी नागरिकों को अपनी फ्लाइट में जगह ना दे. सूत्रों की मानें, तो सरकार की ओर से सभी एयरलाइंस को कहा गया है कि वो अपने विमान में…

Read More

मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज अगर कोई स्थान परिवर्तन करने का विचार बन रहा है तो समय उत्तम है इस समय ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में बेहतरीन योग बना रहे हैं आपका प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा तथा आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास व आत्म बल बना रहेगा वित्त – आज आपका बहुत अधिक स्वार्थी होना भी आपको अपने ही नजदीकी संबंधों से दूर कर सकता है इसलिए अपने रिश्तों को भी…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): CBSE ने परीक्षाओं का एडवांस सैंपल पेपर जारी कर दिया है, जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र के नए पैटर्न की जानकारी मिलेगी। एडवांस सैंपल पेपर में बताया गया है कि केस स्टडी के प्रश्न का उत्तर कैसे देना है, इसमें क्या पूछा जाएगा। कथन और कारण प्रश्न का फॉर्मेट क्या होता है। मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न का उत्तर शब्द में लिखना होता है फिर सिर्फ नंबर लिखना होगा। ज्ञात हो कि 10वीं और 12वीं के हर विषय के प्रश्न-पत्र में केस स्टडी पूछे जाएंगे। अब केस स्टडी में किस तरह के प्रश्न होंगे, इसकी जानकारी न तो…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिसिंग की नई मिसाल पेश करते हुए पंजाब पुलिस के गौरवमयी इतिहास को और गौरवान्वित किया। इस साल जहां पुलिस ने कोरोना काल में अपराध रोकने के साथ साथ लोगों की मदद की, वहीं अपराध और अपराधियों पर भी नकेल कसी। यह कहना है जालंधर (Jalandhar) के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का। वे वर्ष 2020 में जालंधर (Jalandhar) पुलिस की गतिविधियों के बारे में बता रहे थे। उन्होंने बताया कि जालंधर (Jalandhar) कमिश्नरेट पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए अपने और अपने परिवारों की परवाह किए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में लगातार आम आदमी को राहत मिली हुई है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में आज भी तेल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज लगातार 21वें दिन कोई बढ़ोतरी नहीं की है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी में रविवार को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये (Petrol Price Today) और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर है. कितना महंगा हो चुका है पेट्रोल-डीजल दिल्ली में 20 नवंबर से अब तक 15 किस्तों में पेट्रोल 2.65 रुपये महंगा हो गया है. वहीं,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच कोविड-19 वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम के लिए चार राज्यों आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात और असम में आज से दो दिन ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) शुरू हो रहा है. इस ड्राई रन (Dry Run) का मकसद टीकाकरण (Vaccination) से पहले की सारी तैयारियों का जायजा लेना है. कोल्ड स्टोरेज और परिवहन व्यवस्था की जांच पड़ताल भी ड्राई रन का हिस्सा है. यह कार्यक्रम चारों राज्य के चुनिंदा जिलों में आयोजित होगा. कार्यक्रम के दौरान सभी चार राज्य केंद्र को अपनी रिपोर्ट देंगे. सरकार की योजना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होने के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस (Corona virus) के नए स्ट्रेन (वायरस का नया रूप) ने दुनियाभर में हलचल पैदा कर दी है। इस नए स्ट्रेन को लेकर माना जा रहा है कि यह सार्स-सीओवी-2 के दूसरे प्रकारों के मुकाबले अत्यधिक संक्रामक है। भारत समेत दुनियाभर के देशों ने इस नए स्ट्रेन को लेकर सतर्कता बरतते हुए कई प्रकार के प्रतिबंधों का एलान करना शुरू कर दिया है, ताकि इसके प्रसार पर रोक लगाई जा सके। दुनियाभर के देशों द्वारा यह कदम तब उठाया जा रहा है, जब कई देशों में टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है।…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): 2019-2020 के वित्त वर्ष के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR File) करने की आखिरी तारीख 31, दिसंबर 2020 है. ऐसे में चार दिनों के भीतर आपके पास रिटर्न फाइल करने का मौका है. आप ई-फाइलिंग के जरिए अपना रिटर्न भर सकते हैं. ई-फाइलिंग से आप आसानी से रिटर्न फाइल कर पाएंगे और कहीं जाने या फिर आखिरी वक्त में होने वाली गलतियों से भी बच पाएंगे. ई-फाइलिंग करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, ताकि आप अपने फॉर्म में कुछ गलतियां न करें या फिर आपका फॉर्म अमान्य न घोषित हो जाए. सही फॉर्म चुनें…

Read More