

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार द्वारा अनलॉक-4 में गाईडलाईंस जारी की हैं। ये गाईडलाईंस 21 सितंबर से प्रभावी होंगी। पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फिलहाल राज्य में स्कूल, कालेज, एजूेशनल इंस्टीच्यूट 30 सितंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाईंस के मुताबिक ऑनलाईन क्लासिस जारी रहेंगी। स्कूल में 50 प्रतिशत स्टाफ बुलाया जा सकता है। नई गाईडलाईंस के मुताबिक राज्य में ओपन एयर थिएटर खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन कोविड 19 के नियम जैसे सोशल डिस्टैंसिंग इत्यादि का पालन करना जरूरी होगी। राज्य में फिलहाल सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर बंद रखने के निर्देश ही जारी रहेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




