महाराष्ट्र (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचाई है। हर तरफ मौतों की खबरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कोई दवाई के लिए तो कोई बेड के लिए रोते हुए नजर आया। इस स्थिति के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। आम आदमी के साथ-साथ अब नेता अधिकारी (Leader officer) ने भी कोरोना को मजाक बना लिया है। महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए एक वीडियो ने अफसरों के होश उड़ा दिए हैं। जिसके बाद अब पुलिस ने विधायक समेत 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुणे…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोवायरस की दूसरी लहर (Second Wave of Coronavirus) से देशभर में कोहराम है. अब नए मामले कम हुए हैं, लेकिन अब भी लोगों को कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. फिर भी अगर आपको कोई जरूरी काम (Important work) है तो आप जान लें किस दिन आप ये काम कर सकते हैं. जून में बैंक (Bank Holiday in June) 9 दिन बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों की लिस्ट (Holidays List) देखकर आप अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं. तो जाने जून में किस दिन बंद रहेंगे बैंक। यहां देखें पूरी…
जालंधर (बंटी भगत) : जालंधर भगत बुड्ढा मल वेलफेयर सोसाइटी (Bhagat Budha Mal Welfare Society) के प्रधान यशपाल (Yashpal) ने जालंधर कॉरपोरेशन (Corporation) के मेयर जगदीश राज राजा और रजनीश डोगरा (Mayor Jagdish Raj Raja) को मांग पत्र दिया गया। उन्होंने बतया कि तीन-चार महीने से हमारे इलाके के पार्षद बच्चन लाल भगत (Counselor Bachan Lal Bhagat) ने एक फर्जी सोसाइटी बनाई हुई है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। वह कमेटी पार्क का सुधार नहीं करवा पाई, पार्षद बच्चन लाल भगत (Counselor Bachan Lal Bhagat) जो फर्जी सोसाइटी का पूरा साथ दे रहे हैं, वह हमारी कोई बात सुनने को तैयार नहींं। काउंसलर ने अभी तक नहीं किया कोई सुधार बुड्ढा मल पार्क में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : हंसराज महिला महाविद्यालय में 10 जून से नवंबर 2021 बैच के लिए सीए कोचिंग क्लासेस (CA Coaching Classes) शुरू की जा रही हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि कोचिंग के पिछले सभी बैचों में एचएमवी का नतीजा शानदार रहा है। इस कोर्स के रिसोर्स पर्सन सीए (CA) सोनिया तथा मनीषा चावला होंगे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने फैकल्टी को इस कोर्स की सफलता के लिए बधाई दी। कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा खन्ना ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सीए कोचिंग का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा है। एचएमवी में सभी फाऊंडेशन विषयों की कोचिंग…
मेष इस माह आपको किसी लक्ष्य को हासिल करने में कामयाबी मिल सकती है। सिर्फ उचित तरीके से रूपरेखा बनाने की जरूरत है। विपरीत परिस्थिति में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद भी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई तथा अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त करने की उत्सुकता बनी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बने रहेंगे। घर तथा बच्चों की देखरेख में ध्यान रहेगा। प्रेम संबंधों मैं चल रही गलतफहमियां दूर होने से रिश्तों में सुधार आएगा। वृष यह मास अनुकूल व्यतीत होगा। नई जानकारियां हासिल…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : लुधियाना में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई है। ओवरटेक के चक्कर में थाने के ठीक पास एक बस पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के एक खंभे में जा टकराई और स्पार्किंग के चलते ट्रॉली में भरी पराली में आग लग गई। इस आग की चपेट में एक-एक करके कई वाहन चपेट में आ गए। इस घटना में दर्जनभर वाहन जल गए। घटना नेशनल हाईवे नंबर 1 पर स्थित थाना बस्ती जोधेवाल के ठीक सामने की है। एक तेज रफ्तार बस ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना संक्रमण कम होते ही पाबंदियों से कुछ राहत मिलती नज़र आ रही है। जालंधर के डी.सी. घनश्याम थौरी द्वारा हालात देखने के बाद जालंधर मे दुकानें बंद करने का समय 6 बजे तक कर दिया है। बीते सप्ताह से दुकानें बंद करने का समय 5 बजे था। सभी दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक 6 बजे तक खुल सकेंगी। आदेश के मुताबिक जरूरी वस्तुएं की दुकानें सुबह 5 से शाम 6 बजे तक तथा नॉन-एसेंशियल सर्विसीज़ के कारोबार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। नाईट कर्फ्यु जारी रहेगा। वीकेंड कर्फ्यु शुक्रवार शाम 6…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : आयकरदाता इस सप्ताह अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर सकेंगे, क्योंकि विभाग की वेबसाइट 1 से 6 जून तक बंद रहेगी। सात जून को आयकर विभाग की ओर से रिटर्न दाखिल करने के लिए नई वेबसाइट लांच की जाएगी। आयकर विभाग ने रविवार को बताया कि कुछ तकनीकी बदलाव के साथ रिटर्न भरने के लिए नई वेबसाइट लांच की जा रही है। इस कारण मौजूदा वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in को 1 जून से छह दिनों के लिए बंद किया जा रहा है।करदाताओं के लिए नई वेबसाइट www.incometaxgov.in 7 जून, 2021 से सक्रिय हो जाएगी। विभाग ने ट्वीट किया…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : जालंधर में वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ देर पहले फिल्लौर (Phillaur) के निकट लुटेरों ने पैट्रोल पंप (Petrol Pump) के कर्मचारी से लाखों की नकदी लूट ली। कुछ देर पहले थाना फिल्लौर (Phillaur) के अंर्तगत आते एरिया में पैट्रोल पंप (Petrol Pump) पर तेजधार हथियारों से लुटेरों ने हमला कर दिया। मोटर साईकल पर आए लुटेरों ने पंप के कर्मचारियों की आंखो में मिर्ची डाल दी और उसके पास से 2.90 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। लुटेरों के हमले में एक कर्मचारी के घायल होने की सूचना है। जालंधर देहात पुलिस…
नवांशहर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार ने अब सेवा केंद्र के माध्यम से ई-कोर्ट फीस का भुगतान करने की सुविधा प्रदान की है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. शेना अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा जिले के सेवा केंद्रों के माध्यम से 1 जून 2021 से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि 1 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की ई-कोर्ट फीस के लिए सर्विस सेंटर पर 3 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर देने होंगे। इसी तरह 101 रुपये से 1,000 रुपये तक की कोर्ट फीस पर 5 रुपये और 1001 रुपये से अधिक कोर्ट फीस के भुगतान के लिए…
