





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : जालंधर के सराफा बाजार से सोमवार को सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार सोना और चांदी दोनों के भाव में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है।
24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को 1,52,700 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि शनिवार को इसका भाव 1,55,200 रुपए था। इस तरह 24 कैरेट सोना 2,500 रुपए सस्ता हो गया है।
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम हुई है। सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि शनिवार को इसका भाव 1,44,340 रुपए था। यानी 22 कैरेट सोने में 2,330 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
चांदी में भी बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज नरमी देखने को मिली। सोमवार को चांदी का भाव 2,31,500 रुपए प्रति किलो रहा, जबकि शनिवार को यह 2,38,200 रुपए प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी 6,700 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई।
Gold-Silver Price : खरीदारों की नजर बाजार पर
कीमती धातुओं के दामों में आई इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ सकता है। खासकर आगामी त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए ग्राहकों की नजर अब सराफा बाजार की चाल पर बनी हुई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


