औरैया (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन के बीच अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूर सड़क के रास्ते घर लौट रहे हैं। लेकिन इसी बीच सड़क हादसों की खबरों ने सभी का दिल दहला कर रख दिया है। बीते दिनों मध्य प्रदेश के गुना में सड़क दुर्घटना में 9 मजदूरों की मौत के बाद अब यूपी के औरैया में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया है। औरैया में फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े ट्रॉला में डीसीएम (छोटा ट्रक) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 मजदूरों की…
Author: Vandna Malhotra
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा आय भावगत गोचर में होंगे। जो आपके अध्ययन एवं अभिनय तथा फिल्म एवं उत्पादन के कामों को गति देगा। हालांकि बिगड़ती हुई दिनचर्या के कारण आपको सेहत में रोग एवं कष्ट की स्थिति हो सकती है। पे्रम संबंध मधुर होंगे। हालांकि धन के लेन-देन में किसी भूल के कारण कुछ तनाव की स्थिति होगी। वृषभ: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको कारोबारी उन्नति के लिये प्रोत्साहित करने वाले होंगे। हालांकि आप कुछ अपने पूर्व की हुई चूक को सुधारने में ध्यान देंगे। सेहत के लिये आज का दिन…
चंद्रपुर (वीकैंड रिपोर्ट): पेट की भूख मिटाने के लिए दर-ब-दर घूमने वाले आज संकट में फंसे हैं। गांव में रोजगार नहीं होने से महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का औरंगाबाद गया एक परिवार अपने गांव वापस आया तो कोरोना के डर से न तो सगी मां ने अपने घर में लिया और न ही ग्राम पंचायत ने कोई जगह दी। कोरोना काल में इससे खून के रिश्तों को इतना बड़ा तिरस्कार और क्या हो सकता है। इस घटना के बाद अब यही सवाल खड़ा हो रहा है। चंद्रपुर जिले के गोंड़पिपरि तहसील के तारसा गांव की इस घटना ने कोरोना के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के बीच वल्र्ड बैंक ने भारत सरकार के समाजिक कार्यक्रमों के लिए 100 करोड़ डॉलर (करीब 7600 करोड़ रुपये) के पैकेज का ऐलान किया है। यह पैकेज सामाजिक सुरक्षा पैकेज होगा। आपको बता दें कि हफ्ते की शुरुआत में कोरोना से जंग के लिए भारत को ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक ने एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का ऐलान किया था। गरीबों की मदद के लिए दिए 7600 करोड़ रुपये-वल्र्ड बैंक में भारत के कंट्री डायरेक्टर जुनैद अहमद ने कहा, सोशल डिस्टेंसिंग के कारण अर्थव्यवस्था में मंदी आई है। भारत…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): वैज्ञानिकों ने जीका और ईबोला वायरस के लिए ऐसे मास्क बनाए थे जो इन वायरस के छूते ही सिग्नल कर देता था। अब वैज्ञानिक कोरोना वायरस की पहचान के लिए ऐसा मास्क बना रहे हैं जो वायरस के संपर्क में आते ही रंग बदलेगा। सिग्नल देगा। क्योंकि इसमें ऐसे सेंसर्स लगे होंगे जो कोरोना वायरस के छूते ही आपको बता देंगे कि संक्रमण का खतरा है या नहीं। मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हावर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 2014 में ऐसा मास्क बनाया था जो जीका और ईबोला के वायरस के संपर्क में आते ही सिग्नल देने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल छात्रों से केवल ट्यूशन फीस ही ले सकते हैं। राज्य सरकार ने कहा कि दाखिला, पोशाक या अन्य चीजों के शुल्क छात्रों से नहीं लिए जा सकते। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि देशभर में संकट की इस घड़ी में स्कूल प्रबंधनों को इस अकादमिक सत्र में फीस या कोई अन्य शुल्क बढ़ाने से बचना चाहिए। उन्होंने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियां बेहद कम हो गई हैं। इसलिए छात्रों के अभिभावकों राहत देने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता गुरदास सिंह बादल का बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 90 साल के थे। बादल ने गुरुवार करीब मध्य रात्रि में मोहाली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी का मार्च में निधन हो गया था और वह तभी से बीमार थे। बादल पूर्व में सांसद रह चुके हैं और वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई हैं। मनप्रीत बादल ने ट्वीट किया, बेहद दुख के साथ मैं आपको अपने पिता एस. गुरदास सिंह बादल के निधन की…
कानपुर (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में संत शोभन सरकार के हजारों अनुयायियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को चार मामले दर्ज किए गए। संत शोभन सरकार को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों गुरुवार को लोगों का हुजूम चौबेपुर स्थित उनके सुनौहरा आश्रम में एकत्र हुआ। संत शोभन का बुधवार को निधन हो गया था। शोभन सरकार के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके अंतिम दर्शन को 4200 अनुयायी जुटे थे। पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत इन 4200 अनुयायियों के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज कराएं हैं। दो थानों की पुलिस ने कुल…
लंदन (वीकैंड रिपोर्ट): ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के और करीब पहुंच गए हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस की वैक्सीन के जानवरों पर किए गए परीक्षण के नतीजे प्रकाशित किए हैं जो बेहद उत्साहवर्धक हैं। नतीजों में बताया गया है कि चैडॉक्स-1 वैक्सीन फेफड़ों को नुकसान पहुंचने से रोकने में असरदार साबित हुई है। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम से संबंधित किसी बीमारी के पनपने का संकेत भी नहीं मिला है। कोरोना वायरस की हाई डोज से 6 बंदरों को संक्रमित किया गया था। 13 मई को चैडॉक्स वैक्सीन का इंसानों पर भी क्लीनिकल ट्रायल शुरू…
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा आय भावगत गोचर में होंगे। जिससे आपको आर्थिक पहलुओं को और गति देने में सफलता होगी। पूर्व के दिनों में लिये गये आपके निर्णयों को सही ठहराया जा सकता है। पे्रम संबंध अच्छे होंगे। आज संतान पक्ष की दिशा एवं दशा से खुश होंगे। किन्तु किसी नजदीकी रिश्तेदार को लेकर परेशानी की स्थिति होगी। वृषभ: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जिससे किसी योजना के संचालन के लिये आपका नाम वैध होगा। क्योंकि कुछ लोग आपकी पात्रता को अवैध ठहरने के चक्कर में होंगे। चालाकी से काम लेना होगा। पे्रम…