

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Fire In Jalandhar : जालंधर के वेस्ट विधानसभा हलके के दानिशमंदा स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री एक भाजपा नेता के कार्यालय के पास है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए 50 गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 6.45 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


