
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Weekly Horoscope 10 to 16 May 2026 : मई माह के इस सप्ताह में ग्रहों की चाल बेहद खास रहने वाली है। इस दौरान कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और कई शुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। इस सप्ताह मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करेंगे, जिससे शक्तिशाली रूचक राजयोग बनेगा। इसके बाद सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और गुरु के साथ मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य राजयोग बुद्धि, सफलता और करियर में उन्नति के संकेत देगा। ऐसे में यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभकारी साबित होगा, जबकि कुछ लोगों को संभलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपने कामकाज में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि कार्यक्षेत्र में छोटी सी लापरवाही भी आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, अन्यथा आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार का जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि धन फंसने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद चिंता बढ़ा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कागजी काम समय पर पूरे करें, अन्यथा सरकारी या कानूनी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उभर सकती हैं, जिन्हें संवाद के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहेगा और बाजार की तेजी का भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभ और नए संपर्क दिलाने वाली साबित होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घरेलू समस्याओं में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और उन्नति देने वाला रहेगा। करियर और कारोबार में आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह का पूर्वार्ध विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, इसलिए जरूरी काम इसी दौरान निपटाना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ या उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलना चाहते हैं, तो इस सप्ताह कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम या थकान की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer Zodiac
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यह भी पढ़ें : Grahan Yog Impact on Zodiac : 10 मई को बनेगा खतरनाक ‘ग्रहण योग’! इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट, ज्योतिषियों ने दी चेतावनी
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और सफलता लेकर आएगा। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार परिस्थितियां अधिक अनुकूल रहेंगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा और खर्चों में कमी आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार फिर से पटरी पर लौटेगा और धन संचय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में ज्यादा शुभ और लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा और लंबे समय से अटकी हुई मनोकामनाएं पूरी होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की सराहना होगी और सीनियर आपके प्रदर्शन से प्रभावित होकर आपको नई जिम्मेदारी या पदोन्नति दे सकते हैं। समाजसेवा, राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों के मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है और विरोधी भी समझौते की पहल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह परिवर्तनकारी रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए यह समय नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए शुभ रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिजन भी आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकते हैं, जिससे विवाह के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और सम्मान मिलने के संकेत हैं।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यह भी पढ़ें : May Month Rashifal 2026 : मई में बन रहे शक्तिशाली राजयोग—किसकी खुलेगी किस्मत, किसे झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत लाभकारी और सफलता देने वाला रहेगा। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन, वेतन वृद्धि या मनचाहे स्थान पर तबादले की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो इस सप्ताह आपको उससे जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके लगभग सभी कार्य समय पर पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके निर्णयों की प्रशंसा की जाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा। विशेष रूप से विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। निजी जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और किसी के साथ मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और भाग्यवर्धक साबित होगा। इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी और विरोधी भी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिस कार्य को आप असंभव मान रहे थे, वह भी इस सप्ताह आसानी से पूरा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और अचानक तीर्थ यात्रा के योग भी बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके फैसलों और कार्यों की सराहना होगी। यदि किसी करीबी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह दूर हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और पुरस्कार मिलने के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद और रोमांटिक रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत और समाधान लेकर आने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से अब धीरे-धीरे मुक्ति मिलने लगेगी। हालांकि आपको अभी भी हर निर्णय सोच-समझकर और धैर्य के साथ लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक और नए अवसर दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उनके काम की सराहना होगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यों के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। कारोबारियों के लिए बाजार की स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें। जीवनसाथी और लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
यह भी पढ़ें : Rashifal 10 May 2026 : 10 मई 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत लेकिन धीरे-धीरे सुधार देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार से जुड़ी समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। परिवार में भी कुछ मुद्दों को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण आपके बनते हुए कार्यों में भी रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी। शुभचिंतकों और परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान निकल आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए। सरकारी नियमों का पालन करें और कागजी कार्य समय पर पूरे करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी और मर्यादा का उल्लंघन नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन की परेशानियों से राहत देने वाला साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लगभग हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर तबादले की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपके प्रयासों से प्रभावित होंगे। इस सप्ताह आपकी कार्यशैली और योजना बनाकर काम करने की आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय बेहद लाभकारी रहेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक का कार्यक्रम भी बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि पिछले कुछ समय से आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे, तो इस सप्ताह उससे राहत मिलने की पूरी संभावना है। कहीं अटका हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है और पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहेगा और आय में वृद्धि के संकेत हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और मनचाही उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। सीनियर और सहकर्मियों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


