
Today Horoscope for 29 September 2021
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। धन संबंधी लंबित काम पूरे हो जाएंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। आपकी उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा। शत्रुओं के चलते परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में तेजी आएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। जोखिम न लें। सोच समझकर बोलें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। तनाव दूर होगा। किसी समस्या का हल मिलेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। रूका हुआ धन मिल सकता है। मित्र के सहयोग से किसी समस्या का हल निकलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। किस्मत का सहयोग करेगा। आर्थिक काम पूरे होंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करना होगा। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज क्रोध अधिक रहेगा। अपने विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें। किसी कार्य के नहीं होने से तनाव में रहेंगे। जरूरी विषय पर फैसला नहीं ले पाएंगे। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति आदि में विवाद की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 26 September to 2 October 2021 – साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शानदार है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी। घर के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह मानें। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। मित्रों से भी मदद मिलेगी।
Today Horoscope for 29 September 2021
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन अच्छा रहेगा। तनाव दूर होगा। परिवार के साथ सामंजस्य रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किस्मत खुल सकती है। बच्चों या जीवनसाथी से विवाद ना करें एवं उनकी सलाह मानें। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बेहतर रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। संतान को कामयाबी मिलेगी। किसी जरूरी काम के लिए परिवार की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आप शारीरिक कष्ट से परेशान रहेंगे। कारोबार की स्थिति मंदी रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। जरूरी फैसले जल्दबाजी में न करें। किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी विषय पर जीवनसाथी से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Illegal Drugs for sale in Jalandhar- पुलिस ते नशा तस्करां दी यारी दा सिट्टा… रामां मंडी, दकोहा, सूर्य एंक्लेव विच्च आराम नाल मिल जांदे अवैध शराब ते चिट्टा
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन बेहद ही शुभ है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। काफी समय से रुका हुई रकम मिलेगी। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको सम्मान मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों से आशीष लें। निवेश करने के पहले ठीक से विचार कर लें। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा करने का जोखिम न लें। किसी समस्या का हल निकालने में आप आज समर्थ होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
कुम्भ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। घर या रिश्तेदारों के यहां शुभ कार्य हो सकते हैं। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। विरोधी शांत रहेंगे। आज आप बेहद शांत रहेंगे। आपका सम्मान होगा। लोग आप से प्रभावित रहेंगे। किसी मित्र की मदद करेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी भी विवाद में शामिल न हों।
Today Horoscope for 29 September 2021
मीन राशि / Horoscope for Pis
आज आपको सावधान रहना होगा। दिनचर्या में बदलाव होगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। तनाव दूर होगा। किसी बाद को लेकर उलझन बनी रहेगी। निगेटिविटी की प्रधानता रहेगी। जीवनसाथी के बीच तनाव हो सकता है। आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में फिलहाल वक्त लगेगा। मित्रों की सहायता से आपके काम पूरे जाएंगे। पैरों का दर्द बढ़ सकता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/Fhg5b5YtCXLHvB3Zm4Pc7J
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


