
Today Horoscope for 27 May 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी और आप कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तन करेंगे,जिनका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और बढेगा। आपको परेशान होना पड़ सकता है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी,लेकिन यदि आपके आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी विवाद का कारण हो सकता है। आपके कुछ नए कार्य में विघ्न आएंगे,जिन्हें आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप किसी कार्य में निवेश किया,तो उसमें भी आपको नुकसान हो सकता है। आपको रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे व उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। परिवार में किसी सदस्य से कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो तो वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने बुद्धि और विवेक से कुछ नए नए कार्यों की खोज भी करेंगे। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,उनको सावधान रहना होगा,नहीं तो उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपकी दिल की इच्छाएं पूरी होगी। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने की सोच रहे थे,तो वह अच्छा पूरी होगी,लेकिन संतान के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको गरीबों की सहायता करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।
Today Horoscope for 27 May 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ मुलाकात से आपको सुकून मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने अत्यधिक बढ़ते हुए खर्चों की ओर ध्यान लगाना होगा और बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। यदि लोग नौकरी में कार्यरत हैं,तो उनके अधिकारों में वृद्धि होगी,जिसके कारण वह परेशान हो जाएंगे,लेकिन फिर भी आपको धैर्य बनाकर कार्य करना होगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके चारों ओर के लोग आपके साहस व पराक्रम की प्रशंसा करते नजर आएंगे।किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे,जिनको आपको मजबूरी में करना ही पड़ेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। आपको रात्रि के समय किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी रहेगी,लेकिन व्यवसाय में आपको अपने मन की किसी भी बात को दूसरों के सामने उजागर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। आपका सामाजिक क्रियाकलापों में भी खूब मन लगेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी धन संबंधित समस्याओं को हल कर पाएंगे।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आप परेशान रहेंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन योजनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी आध्यात्मिक कार्यों के लिए प्रति रुचि बढ़ेगी और आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन लगाएंगे। आपके अच्छे कार्यों को करने से आपके खानदान व कुल का नाम रोशन होगा परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से किसी कार्य में निवेश करना बेहतर रहेगा।
Today Horoscope for 27 May 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको कोई नौकरी का बेहतर अवसर आ सकता है,लेकिन परिवार में चल रही कलह के कारण आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान व पत्नी के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। आपको किसी दूसरों के मामले में सोच विचार कर बोलना होगा,नहीं तो वह मुद्दा आपके ही सिर पर आ सकता है।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/KxcxT8MhsIb06CQX3nSDn8
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


