
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Prisoners Escaped with Police Car : पंजाब में पुलिस की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमृतसर में पेशी पर लाए गए तीन आरोपी पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध दिया और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक इनोवा से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को दोबारा पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर ग्रामीण के थाना झंडेर की पुलिस टीम तीन कैदियों को जिला कोर्ट में पेश करने लाई थी। पेशी के बाद जब पुलिस उन्हें वापस ले जा रही थी, तभी रास्ते में ड्राइवर गाड़ी से उतरकर पेशाब करने चला गया और चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी।
Prisoners Escaped with Police Car : इसी मौके का फायदा उठाकर कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, उन्हें जंजीरों से बांध दिया और पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। भागते समय गाड़ी में बंधे पुलिसकर्मियों ने विरोध किया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक इनोवा से टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर नया केस दर्ज किया गया है और साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





