
जालंधर, 30 मार्च 2026: (वीकैंड रिपोर्ट)- Govt. Holiday : पंजाब सरकार ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार, 31 मार्च 2026 को पूरे राज्य में सार्वजनिक (गजटेड) अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सरकार ने पहले ही आधिकारिक घोषणा कर आम जनता को सूचित कर दिया है, ताकि लोगों को अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाने में सुविधा मिल सके।
महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। उनका जन्म 6वीं सदी ईसा पूर्व में कुंडलपुर (वैशाली) में हुआ था। भगवान महावीर ने “जियो और जीने दो” का संदेश देते हुए अहिंसा, समानता और सत्य के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात और कर्मकांडों का विरोध कर सभी जीवों के प्रति करुणा और सम्मान का संदेश दिया।
Govt. Holiday : इसी अवसर पर अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 31 मार्च को जिला जालंधर में मीट और अंडों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके तहत मीट और अंडों की दुकानें बंद रहेंगी, साथ ही होटल, ढाबों, रेस्तरां और रेहड़ियों पर भी इनकी बिक्री नहीं की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


