Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
नई दिल्ली | 30 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Middle East Crisis : ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है। मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी 50 हजार के पार पहुंच गई है, जो सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 10 हजार ज्यादा बताई जा रही है। हालात ऐसे हैं कि किसी भी समय बड़ा सैन्य कदम उठाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में 2500 मरीन और 2500 नाविकों की तैनाती के साथ अमेरिकी घेराबंदी और मजबूत हो गई है। इसके अलावा 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के करीब 2000 पैराट्रूपर्स को भी ईरान के करीब रणनीतिक दूरी पर तैनात किया गया है।
Middle East Crisis
बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों और खार्ग द्वीप जैसे प्रमुख तेल निर्यात केंद्रों पर पहले ही हवाई हमले किए हैं। वहीं होर्मुज़ जलडमरूमध्य, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है, वहां स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े देश पर सैन्य कार्रवाई के लिए 50 हजार सैनिक पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन अमेरिका रणनीतिक रूप से कुछ महत्वपूर्ण इलाकों या द्वीपों पर कब्जा करने की योजना बना सकता है, जिससे ईरान की आर्थिक स्थिति पर असर डाला जा सके।
Middle East Crisis : पेंटागन ने भी अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा है, हालांकि उनकी लोकेशन गुप्त रखी गई है। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल बड़े ऑपरेशन्स के लिए किया जा सकता है। इस बीच पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे देशों की मध्यस्थता के बावजूद अब तक अमेरिका और ईरान के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। व्हाइट हाउस का कहना है कि ये सैन्य तैयारियां नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं और अभी किसी अंतिम फैसले का संकेत नहीं देतीं। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि अमेरिका आगे क्या कदम उठाता है।
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.