

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Anil Joshi resigns from SAD… पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिअद नेता अनिल जोशी ने पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि मैं 2021 में शिरोमणि अकाली दल का हिस्सा बन गया।
उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ समय से पार्टी में जो घटनाक्रम चल रहा है, उससे मुझे लग रहा है कि इसमें पंजाब के असल मुद्दों की कोई चर्चा नहीं है और न ही उस सांप्रदायिक सोच की कोई चर्चा है जिसके लिए मैं पार्टी में शामिल हुआ था, लेकिन ऐसा लगता है कि शिरोमणि अकाली दल केवल धर्म और सांप्रदायिक एजेंडे में ही उलझ कर रह गया है। मुझे इस पंथक राजनीति में अपने लिए कोई जगह नहीं दिख रही है, इसलिए मैं भरे मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से अपना इस्तीफा पार्टी को भेज रहा हूं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


