

कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): Amritsar Police Firing Case : थाना सुभानपुर के नजदीक हाइवे पर तफ्तीश कर रही अमृतसर पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में दो आरोपियों पर थाना सुभानपुर में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अमृतसर में तैनात सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
Amritsar Police Firing Case : हालांकि अमृतसर पुलिस दोनों आरोपियों को काबू कर साथ ले गई और सुभानपुर पुलिस को शिकायत भी दी है। इसकी पुष्टि सुभानपुर थाना के जांच अधिकारी एएसआई रविंदर कुमार ने भी की है। आरोपियों के नाम योगेश कुमार पुत्र हरदेव सिंह वासी होशियारपुर तथा अजय वर्मा पुत्र हरबंस लाल वासी नवांशहर हैं। इन दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


