

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Loot in Bank : अमृतसर के गांव कत्थूनंगल में पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात सामने आई है। जहां दो नकाबपोश लूटेरों ने हथियारों की नोक पर बैंक से 18 लाख लूटे और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लूटेरे पहले बैंक में घुसे और फिर उन्होंने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया। उन सभी के मोबाइल भी रखवाए और 18 लाख का कैश बैग में डाल वह चलते बने।
यह भी पढ़े : IT Raid on Ranjeet Bawa : पंजाबी गायक रंजीत बावा और कंवर ग्रेवाल के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेड
Loot in Bank : घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस बैंक में लूटेरों ने लूट की है। वहां बीते 10 सालों से कोई भी सेक्योरिटी गार्ड नहीं है। इतना ही नहीं बैंक के 300 मीटर की दूरी पर ही कत्थूनंगल थाना भी है। बावजूद इसके बेखौफ लूटेरे दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम दे फरार हो गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


