

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): गिल रोड पर स्थित एमेजोन के गोदाम में रविवार को चोरों ने गार्ड को मारपीट कर उसे बांध दिया। इसके बाद वह वहां से इलैक्ट्रिक सेफ उठाकर ले गए। इस संबंध में जख्मी गार्ड अमरजीत सिंह ने पहले अपने आप को छुड़ाया और फिर पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक पर पंहुच कर जांच आरंभ कर दी।
पुलिस को गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों से कोई फुटेज नहीं मिली। किंतु नज़दीकी एक घर के सीसीटीवी कैमरे में एक सफेद रंग की सकोडा कार जाती हुई दिखाई दी है। फिलहाल इस मामले में 12 लाख की लूट हुई बताई जा रही है। किंतु कंपनी के मैनेजर द्वारा इस बात की पुष्टी नहीं की गई। अमरजीत के ब्यान अनुसार रविवार प्रात: 2.15 बजे लुटेरे गोदाम की दीवारी फांद कर अंदर आए। इसके बाद उन्होंने सेफ की चाबी मांगी ना मिलने पर उसके सिर पर वार किया गया। इसके बाद लुटेरों ने उसे बांध दिया और जाली उखाड़ कर अंदर चले गए। पुलिस गार्ड के अलावा कंपनी के 23 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

