

पंजाब डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) Gurudwara Sri Hemkunt Sahib : श्री हेमकुंट साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हिमालय में स्थित चमोली जिले में सिखों के पवित्र स्थान श्री हेमकुंट साहिब के कपाट इस बार 25 मई को तीर्थयात्रा के लिए खोले जा रहे हैं और 10 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे।
Gurudwara Sri Hemkunt Sahib

यह समुद्र तल से लगभग 16 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित एक तीर्थ स्थल है। सूत्रों के अनुसार, सर्दियों की बर्फ मई के महीने तक पिघल जाती है, जिसके कारण यह स्थान केवल जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों में खुलता है और 7 -8 महीनों के लिए बंद रहता है। माना जा रहा है कि सचखंड श्री हेमकुंट साहिब की इस पवित्र यात्रा में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह तीर्थस्थल दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है।
आपको बता दें कि सिख समुदाय के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब की ओर जाने वाली सड़क पर जमा बर्फ हटाने का काम काफी तेजी से चल रहा है. अगर आप इस साल हेमकुंट साहिब जाने की योजना बना रहे हैं तो अपनी यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। हेमकुंट साहिब 25 मई 2024 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। यहां तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


