
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Congress Leader Joined Akali dal : कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद रहे मोहिंदर सिंह केपी आज शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो सकते हैं। केपी को जालंधर या होशियारपुर से सीट मिल सकती है। आज दोपहर सुखबीर सिंह बादल केपी के घर पहुंच रहे हैं। देर रात केपी को मनाने के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी उनके घर पहुंचे थे। मगर वह नहीं माने।
Congress Leader Joined Akali dal : मोहिंदर केपी जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर साल 2009 में सांसद बने थे। 2014 में होशियारपुर से विजय सांपला से वह हार गए थे। वह तीन बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान रह चुके हैं। पुराना चेहरा होने के कारण केपी की अच्छी पकड़ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





