Today Horoscope for 1 April 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आलस्य अधिक रहने के कारण आप अपने कामों पर पूरा ध्यान नहीं लगाएंगे। बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातक यदि किसी काम को करें, तो उसमें पूरा संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई समस्या हो सकती है। आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप अपने खानपान की आदतों की कारण कुछ बीमारियों को दावत दे सकते हैं, इसलिए आप बाहर के खान-पांन से परहेज रखें।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा। परिवार में किसी लड़ाई झगड़े को लेकर आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच के वाद विवाद भी खत्म होंगे।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आपकी समस्याओं में आपकी संतान आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। आप कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश में आप पूरी मेहनत करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपकी किसी संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप संतान के खान पीन पर रोक लगाएं, नहीं तो उनको कुछ पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
Today Horoscope for 1 April 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा बचत की योजना में लगाएंगे। किसी सरकारी काम के पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आप अपने भाई बहनों की सलाह अवश्य लें। आपको अपने पिताजी का कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचेंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित जातकों की किसी ऐसे इंसान से मुलाकात होगी, जिसे देखकर उनके दिल की घंटी बजेगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्य क्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों में आकर समस्या में आ सकते हैं। आप संपत्ति संबंधित विवाद में आंख व कान खुले रखे। आपको किसी डील को सोच विचार कर फाइनल करना होगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगे, जिनके साथ आप भविष्य मे किसी काम की शुरुआत करने की योजना भी बना सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें। आपकी कोई बात माताजी व परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान को शिक्षा में चल रही कठिनाइयों के कारण उनकी परीक्षा के परिणामों पर भी इसका असर पड़ेगा, जिसके लिए आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए भौतिक संसाधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप छुट्टी के दिन को खूब इंजॉय करेंगे और संतान व जीवनसाथी के साथ किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं, जिससे आपको चल रही टेंशनों से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप किसी मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना ना बनाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।
Today Horoscope for 1 April 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप कामों को लेकर कोई ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको बाद में समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग यदि किसी के कहने में आकर कोई निवेश करेंगे, तो उससे उन्हें नुकसान हो सकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।