
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट) – Balkaur Singh Documents to Govt : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर अपने नवजन्मे बच्चे को लेकर शनिवार को पहली बार घर पहुंचीं। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में जन्मे अपने बेटे से जुड़े सभी दस्तावेज सरकार को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इससे जुड़ी कुछ और जानकारी मांगेगी तो वो भी देंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि आईवीएफ ट्रीटमेंट विदेश में हुआ था। बच्चे का सिर्फ जन्म पंजाब में हुआ है। आईवीएफ से प्रेग्नेंट होने के बाद जरूरी ट्रीटमेंट भी सरकारी अस्पताल से लिए गए थे।
Balkaur Singh Documents to Govt : सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 17 मार्च को IVF तकनीक के सहारे बठिंडा के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह बेटे का नाम शुभदीप ही रखेंगे। मूसेवाला का असली नाम यही था। यह बच्चा IVF तकनीक से पैदा हुआ है। जिसे लेकर केंद्र ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





