
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- Blast In Civil Court : पटना व्यवहार न्यायालय परिसर में गेट नंबर एक के पास ट्रांसफॉमर ब्लास्ट हुआ है। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं कई वकील घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसी के साथ फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर भेजा गया है।
Blast In Civil Court : जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान के पास स्थित पटना सिविल कोर्ट के परिसर में दोपहर करीब पौने दो बजे यह भीषण हादसा हुआ। कोर्ट परिसर में कोर्ट की कार्यवाही के बाद वकील खड़े हुए थे, तभी पास में लगे ट्रांसफार्मर में धमाका होने और आग लगने से कई वकील इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक वकील देवेंद्र कुमार की मौत हो गई और कई वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। घटना से आक्रोशित वकीलों ने पुलिस वाहन को घेर लिया है और सभी वकील वहीं धरने पर बैठ गये हैं। वकील घटनास्थल पर डीएम और मुख्य न्यायाधीश को बुलाने की मांग कर रहे हैं। वकीलों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


