

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Uproar in Punjab Assembly : पंजाब विधानसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ।इसके बाद गुस्से में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मार्शलों को आदेश दिए कि संदीप जाखड़ को छोड़कर जो कांग्रेसी शोर मचा रहे हैं, उन्हें बाहर निकाल दिया जाए। इसके बाद राजा वड़िंग और बाजवा सहित 9 कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। राजा वड़िंग ने जब इसका विरोध किया तो आप के सदस्यों ने कहा कि वह प्रताप सिंह बाजवा से लड़ें क्योंकि बाजवा ने ही कहा था कि वह सारी कांग्रेस पार्टी का समय खुद ले रहे हैं, इसलिए अब कांग्रेस पार्टी के बोलने का समय खत्म हो चुका है। विधानसभा में हंगामा होते देख स्पीकर द्वारा सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई थी।
Uproar in Punjab Assembly : प्रताप सिंह बाजवा, अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, हरदेव सिंह लाडी, अवतार सिंह जूनियर, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, राज कुमार चब्बेवाल, विक्रमजीत सिंह चौधरी, राणा गुरजीत सिंह
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


