
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Fire incident in Jalandhar… कस्बा भोगपुर में बीती रात एक बड़े टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे टैंट का लाखों रुपए कीमत का सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही जालंधर सिटी और भोगपुर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रात के वक्त ड्यूटी पर मौजूद फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत भोगपुर के लिए रवाना हो गए।
Fire incident in Jalandhar… भोगपुर के लिए जालंधर से सिर्फ एक ही गाड़ी भेजी गई थी। बाकी गाड़ियां भोगपुर फायर स्टेशन से ही आई थी। करीब 10 लोगों की टीम ने मिलकर किसी आग पर रात करीब 2 बजे काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी के साथ साथ आग बुझाने वाली फॉम का भी इस्तेमाल किया था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हैं। मगर गोदाम मालिक के मुताबिक आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सभी तत्थों की जांच के बाद फायर ब्रिगेड रिपोर्ट बनाकर आगे भेजेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





