

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Voter Registration Camp : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज बताया कि 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर जिले भर में अलग-अलग जगहों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव संबंधी वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे है। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इन कैंपो में संबंधित क्षेत्रों के पटवारी मौजूद रहेंगे और रजिस्ट्रेशन फार्म स्वीकार करेंगे ताकि कोई भी मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे।
Voter Registration Camp : उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा वोटरों की सुविधा के लिए जिले भर में यह विशेष कैंप लगाए जा रहे है, इसलिए मतदाताओं को भी आगे आकर इन कैंपो का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने सभी योग्य व्यक्तियों से मतदाता के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बुधवार को आयोजित किए जा रहे इन विशेष कैंपो का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पटवारी संबंधित स्थानों पर उपस्थित रहेंगे तथा योग्य मतदाताओं से आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


