Today Horoscope for 6 November 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके किसी मित्र से आज आपका किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप बिजनेस की किसी खास डील को फाइनल करेंगे, उसमें आप अपने विरोधियों से नहीं पूछेंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनों की गलतियों को अनदेखा ना करें, नहीं तो उन्हें बढ़ावा मिलेगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए मनोरंजन के कार्यक्रम में जुड़ने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलेगी और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से आपकी चल रही अनबन भी दूर होगी। आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपने कामों में विनम्रता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या होगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी बात को लेकर मन में लालच ना ले, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और साख सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको साथी के कोई बात बुरी लग सकती है आप अपनी आय को बढ़ाने के जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
Today Horoscope for 6 November 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। घर में सामंजस्य बना रहेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्य में अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे और आर्थिक विषयों को गति मिलेगी। आपके मन में यदि कुछ शंकाएं चल रही थी, तो आप उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी जरूरी मुद्दे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम को लेकर आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं और आपकी दीर्घकालीन योजनाएं सफलता की सीढ़ी चढे़गी और अपने किसी करीबी से आपको अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मानसिक बोझ भी थोड़ा कम होगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों में संवेदनशील रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी आर्थिक मामले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और व्यापार के कार्यों मे आपको गति मिलेगी। आपके नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या होगी।
Today Horoscope for 6 November 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जल्दबाजी वह दिखाए में ना पड़े, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है।
Follow this link to join my WhatsApp Group