

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Asian Para Games-2023 : हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्रा प्राची यादव ने एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत कर कालेज व देश का नाम ऊंचा किया है। चीन में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स-2023 में प्राची यादव ने पैरा कैनोइंग इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीतकर इतिहास रचा। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने प्राची यादव को उसकी सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि प्राची ने अपनी इस अद्भुत सफलता से भारत व एचएमवी का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी अपने फेसबुक पेज के माध्यम से प्राची को बधाई दी है।
Asian Para Games-2023 : प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि प्राची ने पैरा ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई किया है। भारत के लिए यह कभी न भूलने वाला पल है। उन्होंने कहा कि प्राची का यहां तक का सफर बहुत शानदार रहा है तथा प्राची ने इस पल को स्वर्णिम बना दिया है। प्राचार्या डॉ. सरीन ने स्पोट्र्स विभाग की फैकल्टी डॉ. नवनीत व रमनदीप को भी बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने लोकल एडवाइकारी कमेटी, डीएवी मैनेजिंग कमेटी का भी धन्यवाद किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


