

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : FIR Against BJP Leaders : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में मानहानि का परिवाद दर्ज हो गया है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को रावण बताने पर ये परिवाद दर्ज कराया है। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 1 में दायर इस परिवाद पर 11 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
FIR Against BJP Leaders : एडवोकेट जसवंत गुर्जर ने अपने परिवाद में लिखा है कि बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जानबूझकर गलत प्रकार से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को धर्म विरोधी बताया गया है। इससे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से जुड़े सदस्यों की मानहानि हुई है। इस विवादित पोस्ट के जरिए आम जनता को पार्टी के खिलाफ भड़का कर लोकशांति भंग करने का प्रयास किया है। बीजेपी की इस हरकत से कांग्रेस के सदस्यों की समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान को धूमिल करने की कोशिश की गई है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


