
Today Horoscope for 29 June 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको कुछ जरूरी मामलों में चुप्पी बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लीक हो सकती है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, लेकिन आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके बेहतर रहेगा। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन कुछ जरुरी मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकता है। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ भी काम बहुत ही सोच विचार करना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलेगी और आप आपने प्रयासों को गति देंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं आपके लिए समस्या बन सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो पछतावा होगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज अपनी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाएंगे, तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। परिवार में आप लोगों की समस्याओं को सुन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई इच्छा भी आज पूरी हो सकती है ।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके अंदर भाईचारे की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी तर्क वितर्क भरी बातों को करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार के मामले में आप सक्रियता लाएंगे। आज आप जरुरी मामलों को गति देंगे और अपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। धन संबन्धित मामलों में यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो आज वह भी दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार को आसानी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
Today Horoscope for 29 June 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी काम को सहन करने की आदत आपको समस्या दे सकती हैं। आप आज घर व बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीतने में कामयाब रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएंगे, तभी शिक्षा में आ रही समस्याओं को आसानी से दूर कर पाएंगे।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय में पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक रिश्ते में किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसके लिए बातचीत करके ही सब कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आप बिजनेस की योजना पर पूरा ध्यान देंगे और भविष्य के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे। वाणिज्यिक मामलों में दिन आज आपको खुशी देगा। व्यापार में कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी, तो आज उनकी फिर से शुरुआत हो सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन व प्रशासन मामले में आज आप सावधानी बरतें और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुछ नई योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामले में जीत अवश्य मिलेगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के पीछे लगे रहेंगे और उसे पूरा करके ही मानेंगे। यदि आपने किसी काम को संतान के भरोसे छोड़ा, तो वह आपको कोई खुशी दे सकता है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर आज जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय की कुछ नयी योजनाओं पर आप पूरा जोर देंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। व्यवसाय में योजनाओं की फिर से शुरुआत करेंगे।
Today Horoscope for 29 June 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आप परिवार में रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर देंगे, लेकिन आपको आवश्यक कार्य को करने में ढील नहीं देनी है। किसी कानूनी मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी वह खत्म होता दिख रहा है। आप किसी से कोई बात कर रहे हो, तो विनम्रता से करें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





