Weekly Horoscope 30 Apr to 6 May 2023
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपनी घरेलू स्थिति व माहौल को सुधारने की दिशा में काम करेंगे। इष्ट मित्रों की मदद से आप अपने लंबे समय से अटके काम का निपटारा करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में भी सीनियर और जूनियर की मदद से आपका टारगेट समय से पूरा होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में आपको अपने शुभ समय का पूरी तरह से सदुपयोग करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में आपको किसी पूर्व में किए गये कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से जप करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े शुभ परिणाम मिलते हुए दिखाई देंगे। आपको न सिर्फ घर में स्वजनों का बल्कि बाहर लोगों का विशेष सहयोग मिलता हुआ दिखाई देगा। यदि आप विदेश में अपना करियर या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्य विशेष के लिए अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको जीवन की कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मसलन यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे थे तो आपका यह सपना सच हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातक बीते लंबे समय से जिस खुशी का अपनी झोली में गिरने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या फिर प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो किसी प्रभावी की मदद से उसमें सुलह-समझौता हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शुभता और सौभाग्य से मिलने वाली ऊर्जा की बदौलत आप सप्ताह के मध्य में आप खुद को दोगुनी जोश के साथ काम करते हुए पाएंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में एक साथ तमाम तरह की चीजों को करने के विचार आएंगे, लेकिन आपको यह समझना होगा कि एक चीज को साधने पर ही व्यक्ति सफल हो पाता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करते हुए उससे भटकने से बचाना होगा। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में उन लोगों से सावधान रहना होगा जो अक्सर आपके काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इससे बचने के लिए किसी भी बात को ज्यादा तूल न दें और समस्याओं को विवाद की बजाय संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।
उपाय: प्रतिदिन शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के अंत कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि या बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उनकी लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा। लोग आपकी नीतियों और बातों का समर्थन करते हुए नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। विवाहित लोगों के लिए भी यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Weekly Horoscope 30 Apr to 6 May 2023
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आप अपनी सारी ऊर्जा को बटोरकर अपने लक्ष्यों को हासिल करने की जी-तोड़ कोशिश करेंगे। सुखद यह कि आपको ऐसा करने पर मनचाही सफलता भी प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके करियर, कारोबार या फिर जीवन से जुड़ी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी, जिससे आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। विदेश में जाने और वहां पर काम करने की कामना पूरी हो सकती है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की साधना करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशियों के लिए यह सप्ताह थोड़ी व्यस्तता के साथ बड़ी सी सफलता दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। इस दौरान आपकी सेहत इस कार्य में बाधक बन सकती है तो वहीं आपके विरोधी भी उसमें रोड़े डालने की कोशिश करते नजर आएंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चुनौतियों को पार करते हुए अंतत: अपने काम को बेहतर अंजाम देने में कामयाब होंगे, जिससे आपका कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन से जुड़े कई अधूरे काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय किसी पुराने विवाद या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान किसी भी क्षेत्र विशेष में किया प्रयास सफल साबित होगा और लोग आपकी बातों से सहमत होते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कामकाज में मिली सफलता और कारोबार में धन लाभ होने पर आप खुद को अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साहित पाएंगे। इस दौरान आप अतिरिक्त आमदनी के लिए फ्रीलांस काम कर सकते हैं। आपके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बात पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों का गुडलक उनके दरवाजे पर दस्तक देता हुआ नजर आएगा, लेकिन उसे पाने के लिए उन्हें अपना आलस्य और अभिमान छोड़ना पड़ेगा। आपको इस सप्ताह इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि समय किसी के लिए नहीं रुकता और यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने का अवसर मिल रहा हो तो ऐसा करने से बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई भी छोटी-बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करें। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सतर्क रहें। इस सप्ताह किसी भी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें, अन्यथा बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
तंदुरुस्ती हजार नियामत है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को यह बात गांठ बांधकर रखनी होगी क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में आपकी सेहत आपके सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने में बाधक बन सकती है। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीडि़त हो सकते हैं। सेहत के साथ आपको अपने संबंधों पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि कामकाज की व्यस्तता आपको अपने शुभचिंतकों और परिजनों से दूर ले जा सकती है। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल तो रखना ही होगा, साथ ही साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों के लिए समय भी निकालना होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस सप्ताह कुंभ राशि के जीवन में पहले से चली आ रही समस्याओं में कमी होती नजर आएगी। इष्ट-मित्रों की मदद से आप तमाम अधूरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करियर और कारोबार को नई दिशा देने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिसे अमल में लाने के लिए आपको स्वजनों का समर्थन भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नए संबंधों को बनाने वाली साबित होगी। इस दौरान घर की मरम्मत या साज-सज्जा पर जेब से जरा ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है, हालांकि इसके साथ आय के नए स्रोत भी बनेंगे, जिसके जरिए धन की आवक भी आश्चर्यजनक रूप से बनी रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी क्षमताओं का बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए नजर आएंगे। आप अपने जीवन में आने वाले हर मौके का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। कद और पद में हुई बढ़ोत्तरी से आपका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। मार्केट में अचानक से आई तेजी से आपको खासा लाभ होगा। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






