
Today Horoscope for 24 March 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी बात के लिए उलझन हो, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। रचनात्मक कार्य में आज सुधार होगा। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आपकी पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। आपके तेज को देखकर कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई काम माता-पिता की बिना मर्जी के करने से नुकसान हो सकता है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आप अपने व्यवहार से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपने पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। शासन प्रशासन का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप किसी नए पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। जो लोग किसी काम के पूरा न होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। घर परिवार में लोग आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप भाइयों के साथ किसी अनबन को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
Today Horoscope for 24 March 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप परिजन की सलाह पर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप उसे अपने मन की सारी बात ना बताएं, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी आज दूर होंगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला था, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप मन के रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आज जीवनसाथी से कहासुनी के दौरान कोई ऐसी बात होगी, जो आपको परेशान करके रखेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आप अस्पष्टता बनाए रखें। आपको आज कुछ बेवजह की वस्तुओं की खरीदारी पर बल देंगे और घर परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पिताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे कल पर ना टालें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है।
Today Horoscope for 24 March 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन जन कल्याण की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको आज लोगों की गलती को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





