
इंदौर (मध्यप्रदेश)- (वीकैंड रिपोर्ट) : Divorce Through Phone and SMS : इंदौर में एक महिला को फोन कॉल और एसएमएस से तीन तलाक देने के आरोप में उसके शौहर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उप निरीक्षक मनीषा दांगी ने बताया कि शहर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके शौहर इमरान (32) के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 और भारतीय दंड विधान के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : Accident on Mumbai-Goa Highway : मुंबई-गोवा राजमार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत
Divorce Through Phone and SMS : महिला ने पुलिस को बताया कि इमरान से नवंबर 2020 में मुस्लिम रिवाजों से शादी हुई थी। शादी के बाद ही वह विवाद करने लगा था। बात ज्यादा बढ़ी तो आरोपी ने 29 जनवरी को उसे फोन पर ही तलाक दे दिया। उसने कहा कि अब वह उसका पति नहीं रहा। इसके बाद उसने मैसेज में भी तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया। इसके बाद उसके पास पुलिस शिकायत के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। निलोफर मंगलवार को थाने गई और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





