
Weekly Horoscope 15 January to 21 January 2023
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपके इष्टमित्र अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आएगा। जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। सौभाग्य का साथ आपको सप्ताह की शुरुआत से लेकर अंत तक बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। सत्ता-शासन से संबंधित कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह उनका मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर खूब ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी या किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने की कोशिश करनी चाहिए। स्वजनों का अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा दु:खी रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछेक समस्याएं आ सकती हैं। उन्हें अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त तो होंगे लेकिन सेहत या घरेलू परेशानियों के चलते आप उसका पूरा लाभ उठाने में कामयाब नहीं हो पएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। बाजार में फंसे धन को निकालने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप किसी के साथ मिलकर नया काम करने की सोच रहे हैं या फिर आप पहले से पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो धन के लेन-देन आदि में खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में आपको बेकार के झमेले में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल दें और शुद्ध घी का दीया जलाएं।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम, प्रयास और समय के प्रबंधन की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में अपना खानपान सही रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़े सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना होगा, तभी आप अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में कामयाब हो पाएंगे। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा गम और थोड़ी खुशी लिए है। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको सेहत से संबंधित कुछेक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है तो वहीं इस दौरान करियर और कारोबार से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे, उन्हें इस दौरान बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यदि किसी बात को लेकर आपके अपनों के साथ संबंध बिगड़ गए थे तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सभी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही साथ जोखिम भरे निवेश से भी बचना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Weekly Horoscope 15 January to 21 January 2023
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके चलते आप अपनों के लिए कम समय निकाल पाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों पर भी कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत के माध्यम से सुलझाना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके कामकाज में आ रही दिक्कतें दूर होंगी और स्वजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कमीशन एवं मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनकूल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह शुभता लिए हुए है। यदि आप विदेश में करियर और कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपको इस सप्ताह इसमें सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह डॉक्टर, वैद्य, वकील, कंसल्टेंट, परीक्षाा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से छात्रों, युवाओं और बेरोजगार लोगों को नई दिशा मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार को लेकर अधिक भागदौड़ बनी रहेगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। वे आपके कार्य में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। घर या कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान आपसी बातचीत के माध्यम से निकालना बेहतर रहेगा। इस दौरान किसी पर झूठे आरोप या छींटाकशी करने से बचें, अन्यथा इससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय: प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां और लाभ को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार को लेकर किए गए प्रयास में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के अंत तक आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कारोबार बढ़ाने की कामना पूरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव लाइफ अच्छी चलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे। जिससे आपके भी गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। बीते समय में आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास के सुखद परिणाम इस सप्ताह मिलते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांसफ़र के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए विचार एवं प्रस्ताव सामने आएंगे। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आपका मन कारोबार में खूब लगेगा। घर-परिवार के साथ कार्यक्षेत्र में पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में लंबे समय से बनी हुई कोई बड़ी मुश्किल का हल निकल सकता है। करियर-कारोबार को लेकर आपके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय सही साबित होंगे और आपको उनसे खासा लाभ होगा। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में भी खासी बढ़ोत्तरी होगी। घर हो या फिर समाज, आपकी बात को लोग गंभीरता से सुनेंगे। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
Weekly Horoscope 15 January to 21 January 2023
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम, पैसा और प्रगति की दृष्टि से यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और आपका धन बाजार में फंसा हुआ है तो इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से वह निकल आएगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महिला मित्र की मदद से मनचाही जगह पर नौकरी या कॉनट्रैक्ट पाने का सपना पूरा हो सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। घर-परिवार के संबंध में आपके द्वारा लिए गए फैसले की सभी सराहना करते नजर आएंगे। आमजन का आप पर विश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु जी की पूजा करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





