
धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Magh Mela 2023 : हर साल पौष पूर्णिमा के बाद माघ का महीना आरंभ हो जाता है। हिंदू धर्म में इस मास का विशेष महत्व है। इस मास में सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन दिनों में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं। बता दें कि माघ स्नान 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ आरंभ होगा जो 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ समाप्त होंगे। इसलिए माघ मास का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा, 6 जनवरी 2023 को होगा। इसी दिन के साथ औपचारिक रूप से माघ मेला शुरू होगा। जिसका समापन महाशिवरात्रि के दिन यानी 18 फरवरी को होगा। जानिए माघ स्नान की प्रमुख तिथियों के बारे में-
यह भी पढ़ें : Paush Purnima 2023 : कब है पौष पूर्णिमा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
पौष पूर्णिमा 2023 कब से कब तक
पंचांग के अनुसार, 06 जनवरी 2023 को रात 02 बजकर 16 मिनट से पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 07 जनवरी 2023 को सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, पौष पूर्णिमा इस बार 06 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
Magh Mela 2023 : माघ स्नान में पड़ने वाले प्रमुख स्नान
पौष पूर्णिमा- 6 जनवरी 2023
मकर संक्रांति-14 या 15 जनवरी 2023
मौनी अमावस्या- 21 जनवरी 2023
माघी पूर्णिमा- 5 फरवरी 2023
महाशिवरात्रि- 18 फरवरी 2023
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


