

मनीला (वीकैंड रिपोर्ट)- Kabaddi Coach Murder : पंजाब के कबड़्डी खिलाडि़यों के कत्ल का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब और विदेशों दोनों जगह हमले जारी है। ताजा घटनाक्रम फिलीपींस की राजधानी मनीला में घटित हुआ। यहां पंजाब के कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनीला में गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद मंगलवार को मोगा जिले के निहाल सिंह वाला उपमंडल के पाखरवाड़ गांव में मातम छा गया।
यह भी पढ़ें : Ex-Pak Army Officer Disclosure : पाक सेना के पूर्व अफसर के खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं और हीरोइन के शारीरिक संबंधों को लेकर कही बात
Kabaddi Coach Murder : ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार उनके पार्थिव शरीर को घर वापस लाए, ताकि विधि विधान से हम उसका दाह संस्कार कर पाएं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घर में घुसे अज्ञात हमलावरों ने गुरप्रीत के सिर में गोली मार दी। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ साल पहले गुरप्रीत कनाडा चला गया था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा फिलीपींस में रह रहे थे, कुछ सालों से वह भी फिलीपींस चला गया था।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


