
उत्तराखंड (वीकैंड रिपोर्ट) : Govindghat-Hemkund Sahib Ropeway : उत्तराखंड के माणा गांव में PM मोदी ने शुक्रवार को सीमा पर आयोजित कार्यक्रम में 3400 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब दो नई रोपवे परियोजनाएं भी शामिल हैं। हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा।
यह भी पढ़ें : Solar Eclipse 2022 : 25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण
लोगों को अब पैदल चलने की परेशानी नहीं होगी। यह सबसे लंबा और ऊंचा रोपवे होगा। यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है।
Govindghat-Hemkund Sahib Ropeway : इन दोनों रोपवे को लगभग 2430 करोड़ रुपये की संचयी लागत से विकसित किया जाएगा। यह परिवहन का एक पर्यावरण अनुकूल साधन होगा, जो आवागमन को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करेगा। इस अहम बुनियादी ढांचे का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी और साथ ही साथ रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।


