
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) -Snake Found in Amit Shah House : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां करीब 5 फुट लंबा एक सांप निकल आया। अमित शाह के आवास पर बने गार्ड रूम के पास सुरक्षाकर्मियों की नजर जैसे ही इस सांप पर पड़ी, तुरंत वन्य जीव संरक्षण के लिए काम करने वाले एक एनजीओ को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद एनजीओ की टीम वहां पहुंची और सांप को पकड़कर अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें : Pakistan Dangerous Country : अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश
मामला गुरुवार का है, जब चेकर्ड कीलबैक प्रजाति का ये सांप अमित शाह के आवास पर गार्ड रूम के पास देखा गया। इस सांप को आमतौर पर एशियाई पानी के सांप के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह सांप जहरीला नहीं होता। सांप को पकड़ने वाले एनजीओ ने बताया, ‘सूचना मिलते ही हमारी दो लोगों की टीम सांप को रेस्क्यू करने के लिए तुंरत मौके पर पहुंच गई थी।
Snake Found in Amit Shah House : हालांकि इस दौरान वो सांप गार्ड रूम के चारों तरफ बने लकड़ी के पैनल में एक गैप में घुस गया, लेकिन हमारी टीम ने कुछ ही देर में उस सांप को रेस्क्यू कर लिया।’ आपको बता दें कि चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के सांप ज्यादातर नदियों, झीलों, तालाबों जैसी पानी वाली जगहों पर मिलते हैं। इस प्रजाति के सांपों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मारना अपराध है। इस मानसून सीजन में पूरी दिल्ली में चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के 70 से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू किया गया था।
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





