
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : M.A. Semester-1 Result : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर एम.ए. (जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन) सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। कु. राधिका ने 400 में से 366 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान हासिल किया।
यह भी पढ़ें : Plantation Drive – Innocent Hearts में ‘अर्थ डे’ पर Eco Club ने चलाई प्लांटेशन ड्राइव, दिया ‘Go Green का संदेश’
M.A. Semester-1 Result : कु. शीतल ने 363 अंकों से छठा तथा कु. निष्ठा ने 359 अंकों से सातवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा, सुश्री प्रियंका जैन व सुश्री भावना भी उपस्थित थे।


