
Today Horoscope for 25 January 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।
Today Horoscope for 25 January 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 23 January to 29 January 2022 – साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों की अनदेखी न करें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कलह भी हो सकती है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी।
कुम्भ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शारीरिक थकान हो सकती है।
Today Horoscope for 25 January 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/E8PqkoZdDO07VDyNSWriQh
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------











