

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार द्वारा नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों का ऐलान करते हुए इस संबंधी नोटीफिकेशन(Notification) जारी की गई है। नगर कौंसिल (Nagar council) और नगर पंचायत (Nagar Panchayat) चुनावों की प्रक्रिया 13 फरवरी से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, कपूऱथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट सहित मोगा में करवाई जाएंगी।
इसके साथ ही मालपुर के वार्ड नंबर 1 और 11 पर मुल्लांपुर दाखा के वार्ड नंबर-8 में उपचुनाव भी करवाए जाएंगे। इस संबंधी जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






