

फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अपने पास बुला उसके साथ जबर-जनाह करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। एसआई अमनदीप कौर अनुसार पीड़िता 17 साल की लड़की ने बयान देकर बताया है कि अमित कुमार उर्फ मनु निवासी लुधियाना के साथ उसकी जान-पहचान है और अमित कुमार ने कुछ महीने पहले उसे लुधियाना किसी दुकान पर नौकरी पर रखा था।
इसके बाद बीमार होने के कारण वह नौकरी छोड़ आई और अब ठीक होने उपरांत उसने दोबारा नौकरी लगने के लिए अमित कुमार के साथ संपर्क किया, जिस ने उसे फिरोजपुर बुलाया। काम दिलाने के बहाने वह उसे कार में बिठा कर हुसैनीवाला रोड पर ले गया जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। एसआई ने बताया कि आरोपी खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उसकी तालाश की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


