





नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Akali BJP Alliance : पंजाब की सियासत में मंगलवार को सियासी धमाका हुआ। धमाका यह है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा में गठबंधन का ऐलान हो गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल की उपस्थिति में यह ऐलान हुआ।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सभी को गुरु पर्व की बधाई। हमारे राष्ट्रीय साहब के नेतृत्व में आज अभी-अभी एक बैठक हुई है और उसमें अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने बैठकर एक फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा का चुनाव भाजपा और अकाली दल दोनों मिलकर लड़ेंगे और आज से अकाली दल NDA के साथी के रूप में राजनीति में काम करेंगे….”।
दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दलों के बीच गठबंधन तो हो गया है लेकिन सीटों की संख्या पर मतभेद बने हुए हैं। बीजेपी करीब 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि अकाली दल उसे लगभग 45 सीटें देने को तैयार है। बीजेपी और अकाली दल 1996 से सितंबर 2020 तक गठबंधन में रहे उस दौरान पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से अकाली दल 94 और बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। दोनों दलों ने 1997, 2007 और 2012 में मिलकर पंजाब में सरकार बनाई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


