





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। जालंधर में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ चांदी के भाव भी नीचे आए हैं।
एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 1,46,500 रुपये थी, जो आज घटकर 1,44,300 रुपये रह गई है। इस तरह इसकी कीमत में 2,200 रुपये की गिरावट आई है।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,250 रुपये से कम होकर 1,34,200 रुपये पर पहुंच गया है। यानी 22 कैरेट सोना 2,050 रुपये सस्ता हुआ है।
Gold-Silver Price : चांदी की कीमत में भी आई कमी
सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत पहले 1,92,300 रुपये थी, जो अब घटकर 1,91,700 रुपये रह गई है। इस तरह चांदी के दाम में 600 रुपये की कमी आई है। कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


