





होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP Leader Kuljit Singh Bajwara Resign : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी जारी है। ताजा घटनाक्रम में होशियारपुर से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कुलजीत सिंह बजवाड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके फैसले के बाद जिले की राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
घरेलू जिम्मेदारियों के चलते छोड़ी पार्टी
मिली जानकारी के अनुसार, कुलजीत सिंह बजवाड़ा ने पार्टी छोड़ने की पुष्टि करते हुए इसके पीछे घरेलू जिम्मेदारियों को वजह बताया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस्तीफे के बाद वह किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे या सक्रिय राजनीति से दूरी बनाएंगे।
AAP Leader Kuljit Singh Bajwara Resign : चुनाव से पहले इस्तीफे के सियासी मायने
कुलजीत सिंह बजवाड़ा के इस्तीफे को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके पार्टी छोड़ने के बाद होशियारपुर जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। अब देखना होगा कि कुलजीत सिंह बजवाड़ा भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ते हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


