





एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- November Monthly Horoscope : नवंबर 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगल का सिंह राशि में गोचर, बुध का तुला राशि में मार्गी होना, शुक्र का कन्या राशि में मार्गी होना और सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश कई तरह के ज्योतिषीय योग बनाएगा। इन ग्रहों के परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए यह महीना धन लाभ, तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ राशि के जातकों को सोच-समझकर फैसले लेने और चुनौतियों का सामना करने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि नवंबर 2026 का महीना मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि / Monthly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में करियर और कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि इनका पूरा लाभ उठाने के लिए आपको आलस्य और अहंकार से दूर रहना होगा। इस दौरान दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होने की संभावना है। इसलिए आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए पहले से बजट बनाकर चलें। महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी या परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कारोबारियों को प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। महीने के मध्य में करियर और व्यापार में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। वहीं, महीने के अंतिम हिस्से में आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात मानसिक परेशानी दे सकती है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। महीने के मध्य में आप अपनी समझदारी से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और आपसी बातचीत से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्याष्टकम् का पाठ करें।
वृषभ राशि / Monthly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकता है। महीने की शुरुआत शुभ समाचारों के साथ होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होने और परिवार के सदस्यों के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर होने के योग हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों, जमीन, मकान या वाहन पर धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता भी बढ़ेगी। हालांकि महीने के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारी या पुरानी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। महीने के उत्तरार्ध में कारोबारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी व्यावसायिक डील होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए भी यह महीना अनुकूल रहेगा। प्रेमी जोड़ों को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि / Monthly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना खुशियां और नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। इस महीने आपको लंबे समय से प्रतीक्षित चीजें प्राप्त हो सकती हैं। महीने की शुरुआत धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में व्यतीत होगी। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। महीने के पहले हिस्से में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। जमीन, मकान, वाहन या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। युवाओं के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है और सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। महीने के मध्य तक करियर में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए महीने का दूसरा हिस्सा विशेष रूप से अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा, परीक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह महीना मजबूत रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। महीने के अंत में परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें तो स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी माता की सेवा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि / Monthly Horoscope for Cancer Zodiac
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। महीने की शुरुआत सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों के साथ होगी। इस दौरान आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी धार्मिक या पर्यटन स्थल की यात्रा के भी योग बन सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। मित्रों और शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को मनचाहा लाभ मिल सकता है और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जिनकी मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को महीने के मध्य तक प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महीने के उत्तरार्ध में परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। कारोबार और करियर के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। धन लाभ के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और अविवाहित लोगों की जिंदगी में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। हालांकि महीने के अंत में कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि / Monthly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेगा। इस दौरान कुछ काम आसानी से पूरे होंगे, जबकि कुछ कार्यों के लिए अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। नेतृत्व क्षमता के बल पर आप कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। हालांकि महीने के दूसरे सप्ताह में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। ऐसे में दूसरों से बातचीत करते समय विनम्रता बनाए रखें। महीने के मध्य तक परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पहले से नौकरी कर रहे जातकों के पद और जिम्मेदारियों में वृद्धि संभव है। महीने के उत्तरार्ध में आपकी आमदनी बढ़ सकती है, लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में बढ़ने की संभावना है। इस दौरान सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर बड़ी रकम खर्च हो सकती है। महीने के अंतिम दिनों में जोखिम भरे निवेश से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। मुश्किल समय में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। परिवार की सहमति से प्रेम विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें, हल्दी और केसर का तिलक लगाएं तथा विष्णु चालीसा का पाठ करें।
November Monthly Horoscope
कन्या राशि / Monthly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। हालांकि दूसरे सप्ताह से परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी। विदेश से जुड़े कारोबार या नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वालों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। महीने के मध्य का समय लक्ष्य आधारित काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप तय समय से पहले अपने लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। कारोबारियों को बड़ी डील मिलने की संभावना है। हालांकि तीसरे सप्ताह में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी महिला की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अपनी बातचीत और व्यवहार से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। मित्रों और पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसले में पिता का सहयोग मिलेगा। महीने के अंत में प्रेम जीवन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और श्री गणेश सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि / Monthly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि महीने की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। परिवार और कार्यक्षेत्र में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए आर्थिक मदद या कर्ज लेने का प्रयास कर रहे हैं तो महीने के पहले हिस्से में आपकी समस्या हल हो सकती है। दूसरे सप्ताह में अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। करियर और पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए छोटी या लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान विरोधियों से सतर्क रहें और अपने जरूरी काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। महीने के मध्य में आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार भी मन में आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर होगा। महीने के उत्तरार्ध में आलस्य और अहंकार से दूर रहकर अपने काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें। रिश्तों के लिहाज से महीने का पहला हिस्सा अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। महीने के अंतिम हिस्से में किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। दोस्ती प्रेम संबंध में बदलने के भी योग हैं।
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Monthly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके सामने आगे बढ़ने के कई अवसर आएंगे, लेकिन उनका सही लाभ उठाने के लिए समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी बड़े फैसले से पहले अपने शुभचिंतकों या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। महीने के पहले हिस्से में कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दूसरे सप्ताह में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। हालांकि महीने के मध्य में परिस्थितियां बेहतर होंगी। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत को पहचान मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को पदोन्नति मिलने से कार्यक्षेत्र और परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनेंगे और जमा पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में सामान्य उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आपसी समझ से स्थितियां संभाली जा सकती हैं। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु राशि / Monthly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सौभाग्य और सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान करियर और कारोबार में बड़ी उपलब्धियां हासिल होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। महीने की शुरुआत में परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह से पूरा सहयोग मिलेगा। पिता का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपनी वाणी और व्यवहार के दम पर लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे करने में सफल रहेंगे। इस दौरान सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर धन खर्च हो सकता है। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मकान या जमीन खरीदने-बेचने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। कारोबार की दृष्टि से नवंबर का महीना काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि मध्य का कुछ समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस महीने बड़ी व्यावसायिक डील मिलने से बाजार में आपकी साख बढ़ सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। महीने के तीसरे सप्ताह में आर्थिक लाभ के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां भी बातचीत से समाप्त होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा के दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि / Monthly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत थोड़ी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रह सकती है। इस दौरान करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने के साथ कार्यक्षेत्र में विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। महीने के पहले हिस्से में विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपनी तैयारी और प्रयासों पर ध्यान देना जरूरी होगा। कारोबारियों को महीने के मध्य में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और अपनी साख बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान कुछ अप्रत्याशित बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने पर तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने पार्टनर से सीधे बातचीत करें। धैर्य और आपसी समझ से रिश्तों में सुधार लाया जा सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि / Monthly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। इस दौरान करियर और कारोबार में नए अवसर तो मिलेंगे, लेकिन उन्हें सफलता में बदलने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने के पहले हिस्से में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कारोबारियों को शुरुआती दिनों में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल सकते हैं। ऐसे समय में निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। महीने के मध्य में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। उनकी मदद से कई उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। नौकरीपेशा लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी महीने का दूसरा हिस्सा अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने और आय के नए अवसर मिलने के योग हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में करियर और कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लेना होगा। यदि पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही है तो बातचीत के जरिए उसे दूर किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिवाष्टकम् का पाठ करें।
November Monthly Horoscope
मीन राशि / Monthly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई महत्वपूर्ण सीख देने वाला रहेगा। इस दौरान आप सही और गलत के बीच अंतर समझते हुए अपने जीवन से जुड़ी उलझनों को दूर करने का प्रयास करेंगे। महीने की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चिंता बढ़ा सकती हैं। हालांकि इस मुश्किल समय में सच्चे मित्रों का सहयोग आपको राहत देगा। महीने के पहले हिस्से में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज और जिम्मेदारियों में अचानक बदलाव हो सकते हैं। इनमें से कुछ बदलाव आपके लिए फायदेमंद तो कुछ चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। इस दौरान पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। कर्ज और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। शुरुआती दिनों में कामकाज की परेशानियों के कारण आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर हो सकता है, लेकिन महीने के उत्तरार्ध में स्थितियां तेजी से सुधरेंगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का सही इस्तेमाल करते हुए बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में कारोबारियों को अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के दम पर अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा हासिल करेंगे। रिश्तों के मामले में यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कभी परिवार के सदस्यों के साथ अनबन तो कभी आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता नजर आएगा। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको खुद पहल करनी होगी। प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें। गुरुवार के दिन चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


