





मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Navjot Singh Sidhu Childhood Story : पूर्व क्रिकेटर, कांग्रेस नेता और अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया। इस बार उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर कपिल शर्मा शो में मौजूद सितारे और दर्शक भी हैरान रह गए।
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए एपिसोड में फिल्म The Vvaan: Force of the Forest की स्टारकास्ट पहुंची थी। शो के दौरान कपिल शर्मा ने सिद्धू से पूछा कि क्या वह भूत-प्रेत में विश्वास करते हैं। इसी सवाल के जवाब में सिद्धू ने अपने बचपन का दिलचस्प अनुभव साझा किया।
दूध-जलेबी के शौक ने पहुंचाया श्मशानघाट
सिद्धू ने बताया कि यह बात वर्ष 1973-74 के आसपास की है। उस समय उनके पिता उन्हें दूध और जलेबी खाने के लिए 25 पैसे दिया करते थे। लेकिन जब उनका मन ज्यादा जलेबी खाने का करता, तो वह अतिरिक्त पैसे जुटाने के तरीके खोजने लगते थे।
इसी दौरान उन्हें पता चला कि अंतिम संस्कार के बाद लोग श्मशानघाट में चवन्नी, अठन्नी और अन्य सिक्के छोड़ जाते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वहां से सिक्के इकट्ठा करने की योजना बना ली।
Navjot Singh Sidhu Childhood Story : दोस्तों संग रात में जाते थे सिक्के बटोरने
सिद्धू ने हंसते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रात के समय श्मशानघाट पहुंचते थे और वहां पड़े सिक्के उठा लाते थे। उन पैसों से वह अतिरिक्त जलेबी खरीदकर खाते थे। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला कुछ समय तक चलता रहा और बच्चों को इसका खूब मजा भी आता था।
पंडित को लगी भनक, फिर बंद हो गया खेल
हालांकि, कुछ समय बाद श्मशानघाट के पंडित को इस बात की जानकारी मिल गई। इसके बाद उन्होंने बच्चों को वहां से सिक्के उठाने से रोक दिया। सिद्धू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बाद में पंडित जी खुद ही वहां पड़े सिक्के इकट्ठा करने लगे। उनका यह किस्सा सुनकर कपिल शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और शो में मौजूद सभी लोग हंसी नहीं रोक पाए।
Navjot Singh Sidhu Childhood Story : शो में छाया सिद्धू का अंदाज
नवजोत सिंह सिद्धू अपने बेबाक बयानों, शायरी और मजेदार किस्सों के लिए जाने जाते हैं। कपिल शर्मा शो में सुनाया गया यह बचपन का किस्सा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


