

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Child Kidnapping : जालंधर में दिन-दहाड़े अगवा किए गए 4 वर्षीय बच्चे को कमिश्नरेट पुलिस ने देर रात सकुशल बरामद कर लिया। थाना बस्ती बावा खेल की चौकी लैदर कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत अनूप नगर बस्ती पीरदाद से अपहृत किए गए बच्चे के मिलने के बाद परिवार और इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
बस अड्डे से मिला मासूम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीरवार दोपहर को अगवा किए गए केशव नामक बच्चे को देर रात जालंधर बस अड्डे से बरामद किया गया। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया और थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गुरदीप चंद ने बच्चे की बरामदगी की पुष्टि की। पुलिस ने रात में ही बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस दबाव के चलते छोड़ गए अपहरणकर्ता
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और नाकेबंदी के दबाव के कारण अपहरणकर्ता बच्चे को बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपियों ने बच्चे की टी-शर्ट बदल दी थी ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके।

Jalandhar Child Kidnapping : एक्टिवा सवार दो युवकों ने किया था अपहरण
जानकारी के अनुसार, केशव अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और बच्चे की मां शालू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
इलाके में फैली दहशत
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है, तभी वे दिन-दहाड़े इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
CCTV फुटेज में कैद हुए आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा, एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया और एसएचओ गुरदीप चंद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में एफआईआर नंबर 277 दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी कैद हुए हैं और उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।
Jalandhar Child Kidnapping : आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि अपहरण में शामिल दोनों आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


