

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- PSEB Rechecking Revaluation 2026 : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने जुलाई 2026 में आयोजित सप्लीमेंट्री (री-अपीयर/कंपार्टमेंट), अतिरिक्त विषय और वोकेशनल विषयों की परीक्षाओं के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए हैं। 12वीं कक्षा का परिणाम 25 अगस्त 2026 और 10वीं कक्षा का परिणाम 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।
अब बोर्ड ने उन विद्यार्थियों को राहत दी है जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं। ऐसे छात्र री-चेकिंग (Re-Checking) या री-इवैल्यूएशन (Re-Evaluation) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होकर 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। निर्धारित अवधि के दौरान विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरकर फीस जमा कर सकते हैं।
PSEB Rechecking Revaluation 2026 : हार्ड कॉपी जमा करवाने की जरूरत नहीं
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने के बाद विद्यार्थी आवेदन फॉर्म का प्रिंट अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखें। फॉर्म की हार्ड कॉपी बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर पढ़ें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


