

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Municipal Corporation Employees Strike Ends : जालंधर नगर निगम में पिछले दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के प्रयासों से चंडीगढ़ में निगम यूनियन नेताओं, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
बैठक में बनी सहमति, यूनियन ने वापस लिया आंदोलन
नगर निगम यूनियन के नेता सनी सहोता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि जालंधर नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में ठेके पर भर्ती से संबंधित एजेंडा पेश नहीं किया जाएगा।
Jalandhar Municipal Corporation Employees Strike Ends : 609 करोड़ के टेंडर पर भी लगी रोक
बैठक में यह भी तय किया गया कि 609 करोड़ रुपये के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े टेंडर को फिलहाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस फैसले के बाद यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी।
आज से निगम सेवाएं फिर शुरू
हड़ताल खत्म होने के साथ ही नगर निगम कार्यालयों में कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो गया है। नागरिक सेवाओं से जुड़े सभी कार्य अब पहले की तरह संचालित किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


