





अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Mad Sandhu Murder Case : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही एजेंसियों ने हत्या में शामिल बताए जा रहे मुख्य शूटर को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमिंदर उर्फ काका के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे पंजाब लाया जा सकता है।
अहमदाबाद में छिपा था आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, मैड संधू की हत्या के बाद आरोपी पंजाब छोड़कर अहमदाबाद भाग गया था। वहां वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को मामले में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसके गैंग से संबंधों और पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना किसने बनाई, इसमें कितने लोग शामिल थे और इसके पीछे असली मकसद क्या था।
Mad Sandhu Murder Case : पहले भी दो संदिग्धों को पकड़ा गया था
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमृतसर पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ी और अब मुख्य शूटर तक पहुंचने में सफलता मिली है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया जाएगा। यहां उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


